फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 18 साल की उम्र पार कर चुके युवक-युवतियों के वोटों को बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए बीएलओ, सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि आयोग की ओर से विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वोटों को बनाने का काम शुरू होना है। इसके आदेश प्राप्त हो गए हैं। सभी बीएलओ को मानकनुरूप काम करना होगा। 18 साल की आयु पार कर चुके युवक-युवतियों के वोट बनने है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके वोटों को मतदाता सूची से निरस्त करना है। जो लोग गांव छोड़ कर बाहर चले गए है ऐसे लोगों के वोट विलुप्त करने है। किसी के दबाव में आकर न तो वोट बनाया जा सकेगा और न ही किसी का वोट काटा जा सकता है। जो नियम है उसी के आधार पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा करना होगा। शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें