फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालपुर गांव में बनाया जाएगा वॉलीबाल कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालपुर गांव में बनाया जाएगा वॉलीबाल कोर्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन की ओर से गांव जालपुर में जल्द ग्रामीणों के लिए वॉलीबाल कोर्ट बनाया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को निशुल्क वॉलीबाल किट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नमो फाउंडेशन की ओर से रविवार को ग्राम जालपुर में पंचायतघर की भूमि पर पौधरोपण किया गया। पूर्व नौ सैनिक रविंद्र काकरान ने बताया कि पंचायत की भूमि को लोगों ने कूड़ाघर बना दिया है। जानकरी प्राप्त करने पर पंचायत भूमि के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे मोहल्ले के लोग पंचायत की भूमि पर कचरा डाल रहे हैं। शिकायत के बाद भी नहीं मान रहे। नमो फाउंडेशन ने जालपुर निवासी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और पंचायत भूमि क्षेत्र की सफाई कर उसे कचरा मुक्त बनाने का निर्णय लिया। फाउंडेशन ने उक्त भूमि पर ग्रामीणों के लिए वॉलीबाल कोर्ट बनाने का आश्वासन दिया। रविंद्र काकरान ने बताया कि ग्रामीणों को निशुल्क वॉलीबाल किट भी जाएगी। इस अवसर नमो फाउंडेशन की ओर से पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान, पूर्व सैनिक मनोज कुमार, पूर्व सैनिक पवन कुमार शर्मा, दिनेश खन्ना, भूपेंद्र सिंह, केपी सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें