फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी से कराई थी विष्णु की हत्या

विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए तीन हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डा. धर्मवीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी से कराई थी विष्णु की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। गांव नवलपुर से एक सप्ताह पूर्व लापता विष्णु की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ गमछे से गला घोंटकर हत्या कर शव रेत में छिपा दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी समेत तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विष्णु व पत्नी का प्रेमी आपस में तहेरे, चचेरे भाई हैं।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी रचना ने 23 मार्च को पति विष्णु के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के साथ सर्विलांस टीम भी इस मामले की जांच में जुटी थी। सर्विलांस के माध्यम से किरनपाल व रचना के बीच मोबाइल पर कई बार बात होने की पुष्टि हुई। विष्णु की मां ने भी किरनपाल पर विष्णु की हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने किरनपाल से पूछताछ की तो उसने विष्णु की हत्या का सारा राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर विष्णु का शव गंगा बैराज के पास नाले से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरनपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इस बीच उसकी नजदीकी किरनपाल की पत्नी रचना से हो गई। इस बात का पता जब विष्णु को चला तो वह रचना के साथ मारपीट करने लगा। उसने किरनपाल से पत्नी के मिलने पर रोक लगा दी। उसने इस विषय में अपने दोस्त गांव के ही अजय को बताया। दोनों में बात हुई और रचना को हत्या की योजना में शामिल कर लिया। उन्होंने रचना को किसी बहाने से विष्णु को गंगा बैराज पर भेजने के लिए कहा। 23 मार्च को रचना ने विष्णु को गंगा बैराज के खादर क्षेत्र में भेज दिया। वहां पहले से मौजूद किरनपाल व अजय ने विष्णु को बातों में उलझाकर गमछे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को गंगा के किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। किरनपाल व विष्णु आपस में तहेरे चचेरे भाई हैं। पुलिस ने रचना , किरनपाल व अजय को दबोच लिया है। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें