फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
नजीबाबाद में गायत्री शाक्ति पीठ में पांच कुंडीय यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
विराट दीप यज्ञ और पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित
विज्ञापन

नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं विराट दीप महायज्ञ आयोजित किया गया। व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के निर्देशन में यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। विराट दीप महायज्ञ में भी श्रद्धालुओं ने समर्पित भाव से दीप प्रज्वलित किए। संत रविदास जयंती पर आयोजित दीप यज्ञ और पांच कुंडीय यज्ञ में गायत्री शाक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने कहा संत रविदास ने समाज को समरसता का संदेश दिया। डा. दीपक ने कहा कि महापुरुष सारे विश्व के लिए पूजनीय होते हैं। संत रविदास ने समतामूलक समाज पर बल दिया, उन्होंने सद्भाव, शांति, और सर्वधर्म सद्भाव को व्यवहार में लाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह, एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र सिंघल, बाल किशन सिंघल, सत्येंद्र गुप्ता, पूनम अग्रवाल, कुसुम मेहरा, सारिका अग्रवाल, रिंकी सिंह ने विराट दीप यज्ञ और पांच कुंडीय यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें