फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां चोक होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियां चोक होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में विद्युत पोल के गड्ढों में डाली गई मिट्टी से चोक हुई नालियों के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे ग्रामीणों को मार्ग में आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने गड्ढों में सीमेंट बजरी भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेश, सुरेश, कविंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, लाल बहादुर, राजीव, सत्येंद्र सिंह का कहना है कि 12 दिन पूर्व विद्युत ठेकेदार द्वारा सीसी रोड की नालियों में विद्युत पोल लगाए गए थे। ठेकेदार विद्युत पोल के गड्ढों के चारों ओर मिट्टी भरकर चले गए। गड्ढों के चारों ओर मिट्टी लगाने से नालियां चोक हो गई, जिससे गांव का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। उधर, भागूवाला बिजली घर के जेई छतरपाल सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से इस संबंध में वार्ता कर विद्युत पोल के गड्ढों में सीमेंट में बजरी डलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें