फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने घर में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने घर में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन

चांदपुर। चोरी के इरादे से गांव चमरौला में घुसे चोरों को तीन गांव के लोगों ने घेर लिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस ने चोरों की तलाश में कांबिग की पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन

गांव चमरौला में कामेंद्र का घर जंगल के पास है। चार पांच चोर सोमवार शाम ईख से निकलकर कामेंद्र के घर में घुस गए। छत पर मौजूद कामेंद्र की पत्नी ने चोरों को देखकर पत्थर मारकर शोर मचा दिया। जिससे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान गांववालों और चोरों में फायरिंग भी हुई। चमरौला के साथ गांव मिठनपुर रोनिया के गांव वाले भी आ गए। सूचना पर एसपी सिटी लक्ष्मी निवासी मिश्र भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव के लोगों के साथ जंगल में कांबिग की पर कोई चोर हाथ नहीं लग सका। गांव में महिलाओं से लेकर बच्चों तक में चोरों को लेकर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें