फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीणों ने हाईवे अधिकारियों को घेरा

Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाने में हाइवे अ​धिकारियों से वार्ता करते स्थानीय निवासी। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कस्बे में ओवर ब्रिज निर्माण के चलते जाम, कई जगह जलभराव, पानी की निकासी की समस्या को लेकर कस्बेवासियों ने हाईवे के अधिकारियों को घेर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ता के लिए अधिकारियों और व्यापारियों को थाने ले आई। अधिकारियों ने दस दिन में ओवर ब्रिज की साइड सही कराने का आश्वासन दिया है। कस्बे में ओवर ब्रिज निर्माण चल रहा हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हाईवे के प्राेजेक्ट डायरेक्टर अमित प्रणब व टीम लीडर शहजाद शाहिद निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने के लिए कोतवाली देहात पहुंचे। कस्बे में पानी निकासी, सर्विस रोड आदि समस्याओं से जूझ रहे लोग एकत्र हो गए। उन्होंने हाईवे के अधिकारियों को घेर लिया। दोनों ने ग्रामीण और व्यापारियों से घिरता देख सूचना पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हाईवे अधिकारियों और ग्रामीणों को वार्ता के लिए थाने लेकर आ गए। एसडीएम नगीना आशुतोष जैसवाल भी कोतवाली देहात पहुंच गए। थाने में ग्रामीणों और हाईवे अधिकारियों के बीच लगभग एक घंटा तक वार्ता हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद हाईवे अधिकारियों ने कस्बेवासियों को 10 दिन में सर्विस रोड पर आरवीएम डालकर कीचड़ एवं पानी की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। समझौता वार्ता पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।
इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीत सिंह, ग्राम प्रधान इमरान कुरैशी, असलम कुरैशी, डॉ. शफीक अहमद, महताब, भूरे खां, मोहम्मद जावेद, वीरपाल सिंह, बिलाल कुरैशी, मोहम्मद सदीक, मोहम्मद मोइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें