चुनाव प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंच रहे ग्रामीण
नजीबाबाद। ब्लॉक कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित अंतिम सूची चस्पा की गई है। लोग जानकारी करने के लिए ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच रहे हैं।
ब्लॉक कार्यालय पर त्रिस्तरीय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आरक्षण से संबंधित अंतिम सूची चस्पा की गई है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत आदि से संबंधित चस्पा सूची देखने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
उधर एडीओ पंचायत कार्यालय में होली अवकाश से पूर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन से संबंधित जानकारी के लिए लोग अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव से संबंधित सूचनाएं जिला मुख्यालय से मिलते ही ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी।