फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर खंभों को न बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर खंभों को न बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव सैदपुर मीरा में विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में जर्जर खंभों और खस्ताहाल लाइन न बदलने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों निसार खां, मोबीन अहमद, आमिर खां, जुल्फकार अहमद, शहजाद सहित अनेक ने किसान नेता बाबूराम तोमर को क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के प्रति अवर अभियंता और लाइनमैन के उदासीन रवैया अपनाने पर नाराजगी व्यक्त की। आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइन काफी नीची लटकी हैं। आबादी के बीच विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हैं। किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। विद्युत विभाग की लापरवाही पर नारेबाजी की। भाकियू प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने मुख्य अभियंता और क्षेत्रीय विद्युत अधिकारियों से ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने को कहा। प्रदर्शन में मो. समी, साकिब खां, इम्तियाज, इसरार अहमद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें