फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण से जट्टीवाला क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल निर्माण से जट्टीवाला क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुरनपुर-जट्टीवाला मार्ग पर 1.60 करोड़ रुपये की लागत से मालन नदी पर रपटा पुल निर्माण की विधायक प्रतिनिधि की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीणों को जानकारी दी गई। क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी समस्या निराकरण की पहल पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने पुरनपुर-जट्टीवाला मार्ग पर मालन नदी रपटा पुल निर्माण शासन से मंजूर कराया है। मालन नदी के उफान से क्षेत्र के कई गांव का संपर्क कट जाता था। विधायक प्रतिनिधि नितिन कश्यप ने ग्राम प्रधान शादाब अहमद, नईम मकरानी और जाहिद अंसारी के साथ क्षेत्र में जाकर ग्रामवासियों को रपटा पुल निर्माण की जानकारी दी। जट्टीवाला गुरुद्वारे पर एकत्र क्षेत्रवासियों बलजीत सिंह, दमन प्रताप सिंह, जगमीत सिंह जीत, सतविंदर सिंह पोप, निर्मल सिंह काला, पलविंदर सिंह, इंजी. संदीप गुल्लर, गुरजीत सिंह काका, रतेंद्र सिंह फौजी सहित क्षेत्रवासियों ने विधायक हाजी तसलीम अहमद द्वारा रपटा पुल निर्माण शासन से स्वीकृत कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें