फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भालू के बच्चे जैसा जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वन विभाग ने ड्रोन से की तलाश, नहीं लगा पता कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम गारबपुर में भालू के बच्चे जैसा जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ड्रोन से तलाश की लेकिन जीव का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

वन विभाग लगातार क्षेत्र में तलाश कर रहा है। ग्राम गारबपुर निवासी मोहित कुमार शनिवार को अपने खेत पर गए थे। उन्होंने गांव निवासी ओमपाल सिंह के खेत में खड़े एक पेड़ पर भालू जैसा जीव देखा। उन्होंने उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो देखने के बाद ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई, हालांकि शुरुआत में किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को ओमपाल सिंह का भतीजा ऋतेंद्र सिंह खेत पर काम कर रहा था।
इसी दौरान वह रहस्यमयी जीव उसके पास आकर गिरा। इसके बाद उसने शोर मचाया और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया। सोमवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन की मदद से खेतों व आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन जीव दिखाई नहीं दिया। वन विभाग के नगीना रेंज अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाले जीव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जीव के मिलने के बाद ही उसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


गुलदार की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण जीव देखे जाने से चिंतित

ग्रामीण राहुल चौधरी का कहना है कि भालू सामान्यतः घने जंगलों में रहता है। यदि यह वास्तव में भालू का बच्चा है तो आस-पास बड़े भालू के होने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पहले से गुलदार की गतिविधियों से चिंतित ग्रामीण अब इस रहस्यमयी जीव को लेकर भी भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें