फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नजीबाबाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जटपुरा के ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। जटपुरा बौंडा और जटपुरा खास के ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर खस्ताहाल बाईपास मार्ग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

जटपुरा बौंडा के ग्राम प्रधान मो.अली और जटपुरा खास के ग्राम प्रधान मो.इस्लाम के नेतृत्व में क्षेत्र के कारोबारियों और ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में एसडीएम मनोज कुमार सिंह को मोटा महादेव बाईपास मार्ग निर्माण कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि जटपुरा अड्डे के निकट मार्ग बेहद खस्ताहाल है और बड़े पैमाने पर भारी वाहनों और यातायात से दिनभर धूल उड़ती रहती है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ज्ञापन देने वालों में फहीम अहमद, मो.अमजद, महेंद्र सिंह, सचिन कुमार, राजकुमार, अतुल कुमार, मुकेश कुमार, जसवंत सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें