फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर भगाया

Sun, 05 Oct 2025 10:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली-गुलदार के हमले की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी और ग्रामीण।स्रोत-विभाग
विज्ञापन
हरेवली। गांव भगौता से भजन कीर्तन में शामिल होकर लौट रहे लोगों पर गुलदार ने शनिवार रात हमला करने का प्रयास किया। बस्ती के पास मिले अचानक मिले गुलदार को देख ग्रामीण डर गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से गुलदार को जंगल में भगाया।
विज्ञापन

गांव के छत्रपाल सिंह, अतुल कुमार, अनुज कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि ने बताया कि रात में 1:00 बजे कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। तब अचानक बस्ती के निकट उनके सामने गुलदार आ गया। ग्रामीणों को देख हमला करने के लिए गुलदार गुर्राने लगा।
ग्रामीण ने लाठी डंडे लेकर गुलदार के पीछे भागे तो गुलदार डरकर गन्ने के खेत में जा छिपा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली। उधर डिप्टी रेंजर राकेश मंदौला ने ग्रामीणों से बड़ी सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

बाइक सवार के पीछे दौड़ा गुलदार

मंडावली। गांव गुलालवाली निवासी ज्ञानपाल सिंह शनिवार शाम साढ़े छह बजे बाइक से अपने नौकर यादराम को प्रेमपुरी छोड़कर लौट रहा थे। नहर पटरी पर गन्ने के खेत से निकलकर एक गुलदार बाइक के पीछे दौड़ पड़ा। गुलदार के साथ उसके दो शावक भी दिखाई दिए। ज्ञानपाल ने बाइक को तेज दौड़ाकर शोर मचाया। पास में फोरलेन के कार्य में लगे डंपर चालकों ने भी शोर मचाया तो गुलदार गन्ने के खेत में चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गुलालवाली से कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग से दरोगा महिपाल सिंह भी टीम के मौके पर पहुंंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें