फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर किया पथ संचलन

Sun, 05 Oct 2025 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को जिले में कई स्थानों पर स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शत्रुघ्न बस्ती में शाखा मैदान में मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख सुनील ने संघ की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्व का भाव, नागरिक कर्तव्य के बारे में बताया। पथ संचलन ग्राम तिमरपुर से शुरू होकर बैराज कॉलोनी से होते हुए किया। जिला सह प्रचार प्रमुख अनुराग, नगर बौद्धिक प्रमुख अरुण, सह नगर बौद्धिक प्रमुख संदीप, आदित्य, रजत, नारायण आदि शामिल हुए। इसके अलावा दयानंद बस्ती से भी पथ संचलन किया गया।
स्योहारा नगर की केशव बस्ती से पथ संचलन किया गया। बौद्धिक सत्र अरुण भटनागर ने किया। मार्ग में अमित वर्मा और अन्नू बिश्नोई आदि ने पथ संचलन पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

किरतपुर में आंबेडकर बस्ती का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर, श्याम बस्ती का कार्यक्रम रस्तोगी धर्मशाला, महाजन बस्ती का कार्यक्रम आर्य समाज मंदिर एवं बालाजी बस्ती का कार्यक्रम विश्वकर्मा मंदिर में हुआ। धर्म जागरण संयोजक मेरठ प्रांत जागेंद्र दत्त, दुष्यंत कुमार, ललित राजपूत, सनत कुमार आदि ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बढ़ापुर के श्री शिव मंदिर चुन्नीवाला के आदर्श रामलीला मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन विभिन्न मार्गों से होता हुआ निकला। धर्म जागरण प्रमुख संजय कुमार, खंड कार्यवाह कोमल सिंह, ठाकुर अजयराज सिंह, मुकेश कुमार रहे।
पैजनियां में चांदपुर मार्ग स्थित रघुकुल ग्लोबल एकेडमी के प्रांगण से पथ संचलन शुरू किया गया। मोरना मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र, नूरपुर मंडल अध्यक्ष निशांत, जिला प्रचारक धामपुर प्रवीण, खंड सह संचालक हरिश्चंद्र , राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंदक कस्बे में पथ संचलन किया गया। इससे पूर्व हुए की अध्यक्षता ब्रजकुमार एवं संचालक कैलाश उपाध्याय ने किया l

किरतपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद

किरतपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद

किरतपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें