फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीणों ने लकड़हान नदी पर बनाया रपटा

Sat, 15 Nov 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली की लकड़हान नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाया अस्थायी रपटा। संवाद - फोटो : बिहार में हुई जीत के बाद खुशी मनाते भाजपाई
विज्ञापन
मंडावली। लाहककला-सिकरौडा संपर्क मार्ग के बीच लकड़हान नदी में ग्रामीणों ने श्रमदान कर अस्थायी रपटा बना लिया। किसान अब बरकातपुर चीनी मिल गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंडावली के लाहककला-सिकरौडा संपर्क मार्ग से क्षेत्र के सिकरौडा, राजपुर नवादा, लालपुर, कल्याणपुर, हकीमपुर, हरेवली, रामनगर आदि गांव जुड़े हैं। यह संपर्क मार्ग लकड़हान नदी से होकर नजीबाबाद पहुंचता है। बरसात के दिनों में नदी में पानी आने से यह रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। किसान लंबे समय से इस नदी पर रपटा बनाने की मांग कर रहे थे। किसानों को चीनी मिल तक गन्ना ले जाने में नदी से होकर गुजरना पड़ता है।
किसानों की मांग पर बरकातपुर चीनी मिल मदद के लिए आगे आई और किसानों को चार ह्यूम पाइप उपलब्ध कराए। किसान विजेंद्र सिंह, चमन सिंह, ग्राम प्रधान राकेश प्रजापति, राहुल कुमार आदि ने जेसीबी के माध्यम से श्रमदान कर अस्थायी रपटा तैयार लिया। अब किसान आसानी से चीनी मिल तक गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें