फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में बनाया जाएगा डे केयर कैंसर सेंटर

Sat, 15 Nov 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कैंसर गंभीर बीमारी है। जिले में इसका इलाज तो नहीं है लेकिन कैंसर रोगियों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से नई पहल की जा रही है। मेडिकल अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना होगी। अभी अस्पताल में जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

भले ही सरकारी कागजों में बिजनौर में कैंसर के 14 मरीज हैं लेकिन हकीकत में कैंसर मरीजों की संख्या काफी अधिक है। ज्यादातर लोग अपने स्तर से ही कैंसर का इलाज करा रहे हैं। लेकिन इन 14 कैंसर रोगियों की पुष्टि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्क्रीनिंग के बाद हुई है। कैंसर रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए ही मेडिकल अस्पताल में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहां कैंसर रोगियों को भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी। अगर, किसी मरीज को बुखार, खांसी, दर्द या अन्य किसी प्रकार की भी दिक्कत होती है तो उसका रिपोर्ट और दवाइयों के आधार पर इलाज किया जाएगा। सेंटर होने के बाद मरीजों को ऋषिकेश एम्स, दिल्ली, चंडीगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। (संवाद) nकेयर सेंटर का नोडल अधिकारी भी किया नामित : डॉ. समीर भटनागर ने बताया कि मेडिकल अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश डाबरे का नाम नोडल अधिकारी के रूप में शासन को भेजा गया है। उन्हीं के नेतृत्व में कैंसर मरीजों का इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें