फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव में मारपीट
विज्ञापन

नहटौर। टेंडर प्रकाशन के फर्जी बिल को लेकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्राम प्रधान को थाने ले आई।
नहटौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलारपुर शफफकतपुर के ग्राम प्रधान अनवार अहमद ब्लॉक आए थे। ब्लॉक के ड्वाकरा हाल के पास उनकी पंचायत के ही सचिव विपिन कुमार से नोकझोंक शुरू हो गई। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान अनवार अहमद ग्राम पंचायत सचिव पर टेंडर प्रकाशन के फर्जी बिल बनाने और डोंगल को अपने पास रखने का आरोप लगा रहे थे। बिना काम के भुगतान करने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद गाली गलौज होने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों के बीच मारपीट होने की सूचना पर अन्य ग्राम पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ग्राम प्रधान को थाने ले आई। दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर कई ग्राम प्रधान थाने पहुंचे। ग्राम पंचायत सचिव विपिन कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रकाशन में हो रहा है खेल
नहटौर। ब्लॉक के विकास कार्यों में टेंडर प्रकाशन का खेल किया जा रहा है। ठेकेदारों से मिलीभगत करके प्रकाशन को इस तरह से कराया जाता है कि किसी को पता नहीं लग सके। ऐसे अखबारों में इन टेंडरों का प्रकाशन कराया जा रहा है, जो विज्ञापन के लिए मान्य नहीं हैं या जिले में आते ही नहीं। ऐसा होने से चहेते ठेकेदारों को टेंडर मिल जाते हैं। कई बार काम कराने के बाद टेंडर प्रकाशन कराया जाता है। इसके लिए मोटी रकम खर्च की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें