फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले में सरकथल गांव का ग्रामप्रधान सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
घोटाले में सरकथल गांव का ग्रामप्रधान सस्पेंड
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जलीलपुर विकास खंड के एक ग्राम प्रधान को विकास कार्यों में लाखों के घोटाले के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। मामले में दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को भी सस्पेंड करने की संस्तुति की गई है। मामला जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरकथल का है।
डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार ग्रामवासियों ने शासन से विकास कार्यों के लिए आवंटित धन में हेराफेरी, खड़ंजा निर्माण कार्य मानक अनुरूप नहीं होने, घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार को सौंपी। जांच अधिकारी ने पंचायत के अभिलेखों समेत निर्माण कार्यों की मौका जांच की है। जांच अधिकारी ने शिकायत कर्ताओं, ग्रामवासियों, ग्रामप्रधान तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवों से पूछताछ की है। डीपीआरओ के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या ग्राम पंचायत में एक लाख 83 हजार का घोटाला सामने आया है। डीएम ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्राम प्रधान पिंटू कुमार को सस्पेंड कर दिया है। प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। जांच में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारियों राकेश कुमार व तरुण कुमार की घोटाले में संलिप्तता प्रकाश में आई है। दोनो को सस्पेंड करने की संस्तुति डीएम से की गई है। डीएम ने मामले की आगे की जांच अधिशासी अभियंता नलकूप को सौंपी है।
विज्ञापन

डीएम द्वारा गठित समिति कराएगी विकास
डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार ग्राम पंचायत के विकास कार्य संचालित रहेंगे। विकास कार्य डीएम द्वारा गठित समिति की देखरेख में होंगे। समिति में ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामवासी नामित किए जाएंगे। समिति गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीडीओ जलीलपुर से समिति गठन के लिए सदस्यों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

कुछ और प्रधान पर गिर सकी है गाज
सूत्रों के अनुसार जिले के कुछ और प्रधानों पर वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर गाज गिर सकती है। बताया गया कि कई ग्राम पंचायतों की शिकायतों की जांच चल रही है। शासन ने विकास कार्य के लिए आवंटित पैसे के आवंटन की प्रक्रिया में परिवर्तन किया है। डीपीआरओ के मुताबिक करीब एक माह में दो ग्राम प्रधान पैसे की गड़बड़ी को लेकर सस्पेंड हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें