फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को चलेगा मॉर्निग चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर धीमा पड़ा तो पहुंचेगी विजिलेंस
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली चोरी की धरपकड़ करने के लिए शहर व देहात में मॉर्निग चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान में अधिकारी सीधे कटिया डालकर या मीटर वाईवास कर बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ करेंगे। साथ ही दस से कम प्रतिदिन यूनिट उपभोग करने वाले दो किलो या इससे ज्यादा कनेक्शन भार वाले उपभोक्ताओं को भी रडार पर रखेंगे। चेकिंग में देेखेंगे कि ऐसे उपभोक्ताओं के वास्तव में खर्च कम है या बिजली चोरी कर रहे हैं। निगम ऐसे उपभोक्ताओं की भी सूची एकत्र कर रहा है।
मौसम में गर्मी बढ़ते ही बिजली की भी मांग बढ़ रही है। बिजली की मांग और खपत में अंतर आने से बिजली कटौती में इजाफा होने लगा है। बिजली व्यवस्था बनाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी भी सतर्क हो गए। ऐसे में बिजली चोरी भी बढ़ने का विभाग को अंदेशा रहता हैै। इसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों की टीम व विजिलेंस टीम जनपद में मॉर्निग चेकिंग अभियान चलाएगा। अभियान सफल बनाने के लिए बिजलीघर वार टीमें गठित की जाएंगी। टीम सुबह सवेरे फील्ड में पहुंचकर बिजली चोरी की जांच की करेगी। अभियान के दौरान टीम ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की भी जांच करेगी, जिनकी रीडिंग प्रतिदिन दस यूनिट से कम आ रही है और उनके कनेक्शन का भार दो या उससे अधिक है। उनके भार की जांच की जाएंगी।
विज्ञापन

- बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन
अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि अभियान में दस हजार रुपये या उससे ज्यादा बकाएदार उपभोक्ताओं से पहले बिल जमा करने का आग्रह किया जाएगा। बकाया बिजली बिल जमा न करने पर तत्काल बकायेदार का कनेक्शन काट दिया जाएगा। टीम के पास क्षेत्र के बकायेदारों की सूची उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

चलेगा सघन चेकिंग अभियान
बिजली चोरी रोकने के लिए दिन ही नहीं मॉर्निंग में चेकिंग अभियान चलेगा। अभियान में पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दस हजार रुपये के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें