फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी चौकसी के बीच मतगणना आज

Sat, 11 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में मतगणना के दौरान नजीबाबाद मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस मार्ग से निकलने वाले वाहन दूसरे मार्गों से निकाले जाएंगे। मतगणना स्थल के पास किसी को भी फटकने की इजाजत नहीं होगी। शुक्रवार को प्रशासन ने मतगणना स्थल के आसपास बैरीकेडिंग कर दी है। नजीबाबाद रोड का रूट डाइवर्जन सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

डीएम जगतराज व एसपी अजय साहनी के मुताबिक, शनिवार को सेंट्रल वेयर हाउस में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात रहेगा। सेंट्रल वेयर हाउस के पास जमा होने वाली भीड़ को वोटों का रुझान बताने के लिए भी माइक आदि लगाने के इंतजाम हो गए हैं। नजीबाबाद रोड पर सेंट मेरी चौराहे से सरोजनी नगर कॉलोनी के बीच यातायात पूर्णत: बाधित रहेगा। कोई भी प्रत्याशी या उनके समर्थक मतगणना स्थल तक बाइक से नहीं जाएंगे। पार्किंग स्थल से उनको पैदल ही सेंट्रल वेयर हाउस जाना होगा।

एजेंट/प्रत्याशियों के
आने का रूट
- बिजनौर की ओर से आने वाले देव क्लीनिक के सामने से पैदल जाएंगे।
- नजीबाबाद की ओर से आने वाले सरोजनीनगर से पैदल मतगणना स्थल पर जाएंगे।
- अन्य रूट से आने वाले एजेंट व प्रत्याशी चक्कर रोड नगीना चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग पार करके खाली प्लॉट से पैदल जाएंगे।

रूट डायवर्जन
- मतगणना के दौरान नजीबाबाद रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा। नजीबाबाद से बिजनौर आने वाले भारी वाहन ट्रक, बस किरतपुर में नगीना तिराहे से मुड़कर कोतवाली देहात नगीना चौराहे से चक्कर रोड होते हुए गंतव्य को जाएंगे। हल्के वाहन किरतपुर बस स्टैंड तिराहे से मंडावर, मंडावर चौराहे से जजी चौक होते हुए गंतव्य को जाएंगे। बिजनौर से नजीबाबाद जाने वाले वाहन मंडावर मार्ग से होते हुए किरतपुर व नजीबाबाद जाएंगे। बसें बिजनौर से शक्ति चौक होते हुए कोतवाली देहात-अकबराबाद होकर नजीबाबाद जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें