फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान पेपर देख खिले चेहरे

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
डीडीपीएस के बाहर परीक्षा के बाद एक दूसरे से चर्चा करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सीबीएसई बोर्ड की बृहस्पतिवार को परीक्षा शुरू हो गईं। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ। पेपर देने के बाद बच्चों के चेहरों पर सफलता की खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में नौ सेंटर बनाए गए हैं। दसवीं के 3,516 और 12वीं के 955 बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। बृहस्पतिवार को कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू हुई। पहला पेपर अंग्रेजी का था। पेपर देने के बाद विद्यार्थियों ने कक्षा से बाहर आकर एक दूसरे से अपने सवाल मिलाए और ग्रुप डिस्कशन किया। अपने जवाब सही मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे चमकते नजर आए। नाहिदा परवीन और अर्शी वसीम के अनुसार पहला पेपर बहुत आसान था। 100 नंबर का पेपर था। उन्होंने सभी सवाल हल किए हैं। हिमश्री, समरीन के मुताबिक पेपर बहुत लैंथी था। रिया और नगमा ने बताया कि पहले पेपर के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। पेपर में सभी प्रश्र करने से उनकी हिम्मत बढ़ गई है। वर्तिका, उर्वशी पुंडीर के मुताबिक उनके सभी दोस्तों का पेपर बहुत अच्छा गया है। वहीं पेपर देने के बाद विद्यार्थियों के सिर पर होली के रंगों का खुमार चढ़ना शुरू हो गया है। कक्षों से निकलने के बाद विद्यार्थियों ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। सीबीएसई की जिला कोर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास के अनुसार पहले दिन परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें