धामपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई की टीम ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में छापा मारकर अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत उज्जवल कंसल को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव तेहरा मंजू इगलास निवासी अर्जुन चौधरी पुत्र शैलेंद्र सिंह ने शिकायत कराई थी कि धामपुर में अफजलगढ़ सिंचाईखंड धामपुर में खंड लेखा अधिकारी ग्रेड- 2 उज्जवल कंसल बिलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति बिल 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। उनके दो बिल हैं।