फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विजिलेंस ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
आरोपी लेखपाल।
विज्ञापन
- किसान से दाखिल खारिज की एवज में मांगी थी दस हजार की रिश्वत
विज्ञापन


- शिकायत पर पहुंची सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। बिजनौर की सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। एक किसान से जमीन के दाखिल खारिज की एवज में लेखपाल ने दस हजार की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पर बरेली से पहुंची टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल को बरेली की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शुक्रवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर बरेली से 11 सदस्यीय टीम बिजनौर पहुंची। इस टीम ने सदर तहसील के सामने से निजी कमरे में नौ हजार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल सतेंद्र कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम के चंगुल से बचने के लिए लेखपाल ने काफी प्रयास किया, छूटकर भागने के चक्कर में टीम के एक सदस्य के हाथ पर भी काट लिया। मगर, टीम ने उसे फरार होने का मौका नहीं दिया। लेखपाल को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे लेकर शहर कोतवाली पहुंची। विजिलेंस टीम की ओर से उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

। टीम में शामिल निरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि सदर तहसील के गांव राघोरामपुर उर्फ नया गांव के रहने वाले रामतौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। लेखपाल ने रामौतार से बैबलपुर में स्थित जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए दस हजार रुपये की डिमांड की थी। एक हजार रुपये दे दिए गए थे, अब लेखपाल बाकी नौ हजार रुपये भी मांग रहा था। टीम में निरीक्षक रजनीश तिवारी, निरीक्षक अरविंद सिंह आदि शामिल रहे। टीम लेखपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट मेें पेश करने के लिए अपने संग बरेली ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें