फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बकाया बिजली बिल वसूल कर आत्मनिर्भर बन रहीं विद्युत सखी

Fri, 14 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विद्युत सखी सुनीता।
विज्ञापन
बिजनौर। ग्रामीण अंचल की महिलाएं बिजली बिल वसूल कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे उन्हें आय का एक स्रोत मिला है। वहीं ग्रामीण व कस्बों, शहरों में बिजली बिल वसूली में बिजली विभाग को भी मदद मिल रही है। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और विद्युत सखी योजना के तहत उन्हें बिल जमा करने पर कमीशन मिलता है। विद्युत सखी को 2000 रुपये तक के एक बिल जमा करने पर 15.68 रुपये कमीशन मिलता है। 2,000 रुपये से अधिक के बिल पर 0.38 से एक प्रतिशत का कमीशन कमाती हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

हेमराज कालोनी निवासी विद्युत सखी संध्या ने बताया कि वह करीब दो वर्ष से इससे जुड़ी हैं। वह उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल जमा करती आ रही है। विद्युत सखी योजना के तहत उन्हें यह कार्य मिला है। इससे वे सशक्त और परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग कर रही हैं। सहजादपुर निवासी सुनीता ने बताया कि विद्युत सखी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर आईडी बनाकर कार्य कर रही है। मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। इससे विभाग को समय पर बिल धनराशि जमा हो रही है, उन्हें पर आर्थिक लाभ हो रहा है। इन प्रयासों से खुद भी आत्मनिर्भर बन गई हैं।

विद्युत सखी सुनीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें