फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नशीला पदार्थ देकर किशोरी संग दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू

Fri, 07 Oct 2022 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में नूरपुर की किशोरी को नशीला पदार्थ देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
rape - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर में किशोरी को नशीला पदार्थ देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  पिंकी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, कातिल निकला पिता, पुलिस के सामने जुबान लडखड़ाते ही खुली पोल

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम राहूनंगली निवासी पंकज ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहलाकर अपने जाल में फंसा लिया। लगभग एक माह पूर्व जब उसकी पुत्री मेले में गई थी तब उसकी पुत्री को आरोपी एक दुकान में ले गया तथा उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: अक्तूबर में 'अगस्त' को ढूंढ रही अमेरिका की युवती, ढूंढने वाले को 15 हजार का इनाम, ये है पूरा मामला

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें