फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को चुनावी सभा में ले जाने के मामले में रूचि वीरा बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एसीजेएम अभिनव यादव ने विद्यालय की छात्राओं को चुनावी सभा में ले जाने के मामले में दोष सिद्ध नहीं होने पर पूर्व विधायक रूचि वीरा को कोर्ट ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर विधानसभा के सहायक रिर्टनिंग ऑफिसर सुरेश कुमार मिश्र ने थाना कोतवाली शहर में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि 27 फरवरी 2012 को दोपहर एक बजे नुमाइश ग्राउंड बिजनौर में सपा नेता मुलायम सिंह यादव की चुनावी सभा थी। जिसमें प्रत्याशी रुचि वीरा ने केपीएस बालिका इंटर कालेज की प्रबंध समिति को अपने प्रभाव में लेकर विद्यालय की छात्राओं को कालेज की ड्रेस में ही मुलायम सिंह यादव की सभा में बुलाया। कॉलेज में उस समय प्रेक्टिकल की वार्षिक परीक्षाएं चल रही थी। इस मामले में अभियोजन पक्ष अपना केस साबित नहीं कर सका। इस कारण संदेह का लाभ लेते हुए पूर्व विधायक रूचि वीरा को दोष मुक्त कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें