फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग से होगा निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कॉलिंग से होगा निकाह
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। घर में निकाह की तैयारियां चल रहीं थीं, बरात ले जाने के लिए घर वाले उत्साहित थे। सिर्फ दूल्हे के विदेश से आने का इंतजार था। 20 मार्च की रात को निकाह कार्यक्रम तय था। लेकिन कोरोना ने निकाह की तैयारियों पर पानी फेर दिया। सऊदी से 19 मार्च को आने वाली फ्लाइट कोरोना के चलते रद्द कर दी गई। जिस कारण युवक अपने देश नहीं पहुंच सका। लेकिन परिजनों ने कार्यक्रम को न तो रद्द किया और न ही स्थगित किया। अब वीडियो कॉलिंग के जरिए निकाह कराया जा रहा है। पूरी रस्म वीडियो कॉलिंग के जरिए पूरी की जाएगी।
धामपुर नगर के एक मुहल्ले की युवती का निकाह धामपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से होना तय था। निकाह 20 मार्च को होना था। दोनों पक्षों ने निकाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दूल्हे को सऊदी अरब से 19 मार्च को ही धामपुर पहुंचना था। 20 मार्च शुक्रवार रात एक मंडप में निकाह होना तय था। लेकिन कोरोना के चलते सरकार की ओर से फ्लाइट रद्द कर दी गई। युवक के समय पर न पहुंचने से सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में दोनों पक्षों के लोगों ने नियत समय पर ही निकाह कराने का निर्णय लिया। शुक्रवार रात को दोनों पक्षों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए निकाह कराया जा रहा है। बताया गया कि निकाह शुक्रवार रात में ही होगा। दोनों पक्षों का कहना है निकाह की तिथि को टाला नहीं जा सकता है। इसलिए ऐसा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें