फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों ने रैली में शिरकत की

Mon, 12 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में बसपा की सहारनपुर में हुई रैली में जिले के कई बसपा के कई दिग्गज नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ रैली में शिरकत की। 
विज्ञापन

 पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर बड़ी तादाद मेें अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे। इनके अलावा नहटौर के विधायक ओमकुमार, नूरपुर से पार्टी प्रत्याशी गौहर इकबाल, बिजनौर से प्रत्याशी रशीद अहमद उर्फ छिददू, नगीना के प्रत्याशी शीशराम सिंह,  चांदपुर के विधायक इकबाल ठेकेदार, जगराम सिंह समेत तमाम बसपा नेता अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे। उधर ,कोतवाली देहात। बसपा से बढ़ापुर के प्रत्याशी फहद यजदानी के नेतृत्व में वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में शिरकत की।  पार्टी नेता फहद यजदानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली देहात में एकत्र हुए। फहद यजदानी ने कहा कि सपा सरकार में केवल एक परिवार की ही चल रही है। 
विज्ञापन

जनता की कोई नहीं सुन रहा है। जनता  बहन मायावती के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को याद कर रही है और उन्हें दोबारा  प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की ठान चुकी है। उन्होंने दावा कि प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी और फिर से प्रदेश का विकास होगा। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जाएगा और सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं  चलाई जाएंगी। इस दौरान इरशाद हुसैन, वरिष्ठ बसपा नेता पप्पू पठान, पूर्व  ब्लॉक प्रमुख के पति सरदार मलकीत सिंह, विजयपाल सिंह, जहीर एडवोकेट, दिलशाद  अंसारी, अमरीश कुमार भट्टे वाले आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें