फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए स्कूल-कॉलेज उपलब्ध कराएंगे वाहन:एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए स्कूल-कॉलेज उपलब्ध कराएंगे वाहन : एडीएम
विज्ञापन

बिजनौर। एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों से स्कूल वाहन चुनाव के लिए देने को कहा गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु स्कूल बसों, हल्के वाहनों की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए स्कूल, कालेजों के पंजीकृत वाहनों को अधिग्रहीत किया जाना है। निर्देशित किया कि सभी संस्थाधिकारी उनके स्कूल, कालेजों के वाहनों की कमी को ठीक करा दें। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने कहा कि चुनाव कार्य में सभी संबंधित संस्थाधिकारी अपने स्कूल, कॉलेज के वाहन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे। किसी भी स्कूल, कॉलेज के संस्थाधिकारी द्वारा इसमें उदासीनता बरती जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बीएसए जयकरण यादव व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी अपने वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में सभी की भागीदारी है। सभी को इसमें अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। कहा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूल, कॉलेज के जिन वाहनों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अधिग्रहीत किया जाए वे वाहन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें