रातभर बैराज रोड पर रेंगते रहे वाहन
बिजनौर। रातभर एनएच-119 पर करीब छठ घंटे तक वाहन रेंगते रहे। बिजनौर बैराज से आगे करीब दो किलोमीटर आगे एक ट्रक खराब हो गया। इससे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक लाइन को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। बैराज के दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर दूर तक जाम की स्थिति बन गई। रातभर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही।
रविववार की रात करीब दस बजे बिजनौर गंगा बैैराज से करीब दो किलोमीटर आगे एक ट्रक में अचानक खराबी आ गई। ट्रक में लोड अधिक था, इसलिए उसे वहां से हटाया नहीं जा सका। देखते ही देखते बैराज के दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सड़क किनोर खड़ा करा दिया, लेकिन वहां केवल एक लाइन की चलने की जगह बची थी। वाहन चालकों ने दोनों लाइन में वाहन लगा दिए, जिससे जाम लग गया। काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने एक-एक लाइन चलवानी शुरू की, लेकिन वाहन रेंगते रहे। यह जाम की स्थिति करीब दो बजे तक बनी रही। वहीं मैकेनिक को बुलवाकर ट्रक को ठीक कराया गया। तब सुबह के समय जाम खुला।
प्रदर्शनी मैदान चौराहे के पास पलटा ट्रक, जाम
सोमवार की सुबह बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान चौराहे से बैराज रोड पर एक प्लाइ से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से वहां जाम की स्थिति बन गई। ट्रक तो हटा दिया गया, लेकिन घंटों तक वहां एक ही लाइन चलती रही। दोपहर करीब एक बजे चौराहे से बैराजरोड की ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शाम तक ट्रैफिक ऐसे ही धीमी स्पीड में वहां से गुजरता रहा।
बिजनौर में बैराज रोड पर रविवार की रात लगा जाम।- फोटो : BIJNOR