फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर सब्जी मंडी कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर सब्जी मंडी कराई बंद
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सख्त रवैया अपना लिया है। सोमवार को प्रशासन ने सब्जी मंडी में सब्जी व फल की बिक्री बंद करा दी है। दुकानदार अब गली मोहल्लों में ठेलों पर जाकर सब्जी बेचेंगे। सब्जी मंडी में दुकान नहीं लगेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर नौ दुकानदारों के चालान भी किए गए हैं।
कोरोना के प्रकोप से पहले सब्जी मंडी व फल मंडी में ही आढ़त लगती थी। इससे वहां इतनी भीड़ रहती थी कि पांव रखने की जगह तक नहीं रहती थी। प्रशासन ने सब्जी मंडी को प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट करा दिया। लेकिन धीरे धीरे दुकानदारों ने फिर से सब्जी मंडी में ही फड़ लगाने शुरू कर दिए थे। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। सोमवार को एसडीएम ने पुलिस बल के साथ मंडी में जाकर उसे बंद करा दिया। मंडी में कुछ दुकानदारों ने अपने फड़ के सामने भीड़ लगा रखी थी। ऐसे नौ दुकानदारों के चालान किए गए। दुकानदारों को बताया गया कि अभी कुछ दिन मंडी में कोई दुकान नहीं लगेगी। दुकानदार गली मोहल्लों में ठेलों पर जाकर सब्जी व फल बेच सकते हैं। इस दौरान भी वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगे। सब्जी मंडी में किसी ने फड़ लगाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों को ठेलों पर सब्जी बेचने को कहा गया है। वे एक जगह खड़े होकर सब्जी या फल नहीं बेचेंगे। उनका ठेला गली मोहल्लों में घूमता रहना चाहिए। अगर किसी ठेले वाले ने बाजार में कोई जगह कब्जाने की कोशिश की, जिससे जाम लगे तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें