फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए गठित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव संभव तोमर ने कहा कि सब्जी और फल कारोबारी जमाखोरी करते हैं या अधिक वसूली करते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सब्जी और फल की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए मंडी समिति सचिव ने टीम गठित की है। सचिव ने कहा कि भ्रष्ट कारोबारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मंडी समिति सचिव ने कोरोना जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंडी परिसर में कीटनाशक का छिड़काव कराया तथा मंडी आने वाले कारोबारियों को मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

चलाया जागरूकता अभियान
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद और साहनपुर ने कोरोना वायरस जागरूकता के संबंध में होर्डिंग्स और बैनर लगाकर क्षेत्रवासियों को जागरूक किया है। नजीबाबाद की चेयरपर्सन सबिया निशात, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. ने नगर में होर्डिंग्स लगाने के साथ 22 मार्च को प्रात: 6 बजे से ही अपने-अपने घरों से न निकलने के संबंध में अपील संबंधी पैंफलेट बांटे। उधर नगर पंचायत जलालाबाद के ईओ हरिनारायण सिंह, चेयरपर्सन सायरा अंसारी ने कोरोना वायरस जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में सहभागी बनने तथा संयम के साथ कोरोना वायरस का मुकाबला करने की सलाह दी। पंचायत में सफाई और कीटनाशी का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें