फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी टैंक में गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेफ्टी टैंक में गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। निर्माणाधीन मकान के शौचालय के सेफ्टी टैंक में गिरकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
आजाद कालोनी निवासी राम किशन का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन शनिवार दोपहर मोहल्ले में खेलते खेलते पास में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चला गया। निर्माणाधीन मकान में शौचालय के लिए सेफ्टी टैंक बना हुआ है सेफ्टी टैंक में पानी भरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा खेलते खेलते टैंक में जा गिरा। काफी देर तक बच्चे के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने जब उसे तलाश किया तो वह पास के मकान में शौचालय के सेफ्टी टैंक के पानी में गिरा मिला। मोहल्ले वासियों की मदद से बच्चे को टैंक से बाहर निकाला गया तथा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रामकिशन ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व ढाई वर्ष की पुत्री की भी घर की छत से गिरने पर उसकी मौत हो चुकी है। इस संबंध में पुलिस में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें