फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गायत्री परिवार की ओर से वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का पांचवां दिन

विज्ञापन
नजीबाबाद में वेदों की स्थापना कराते गायत्री परिवार के सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। गायत्री परिवार की ओर से वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत पूजन के साथ घरों में वेदों की स्थापना कराई गई। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि वेद समाज से अज्ञानता मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ की ओर से वेद स्थापना प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन मोहल्ला मकबरा में सत्यप्रकाश राजपूत, प्रभा, सतीश और मोहल्ला जाब्तागंज सरोज यादव, दीपा, राजभटनागर, प्रदीप, मोहल्ला संतोमालन में सुरेश वशिष्ठ के घरों में पूजन के साथ वेदों की स्थापना की गई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने मुख्य पूजन कराकर यजमानों को वेद पुस्तकें सौंपी। दीपक कुमार ने कहा कि घरों में देवालय के साथ एक पुस्तकालय भी होना चाहिए। जहां वेद, रामायण, भागवत गीता जैसी पुस्तकें हों।
उन्होंने कहा कि वेद और धार्मिक पुस्तकें मनुष्य और समाज से बुराई को दूर कर अच्छाई और ज्ञान का फैलाती है। उन्होंने गायत्री परिवार और समाज के लोगों से अपने घरों में वेदों की स्थापना करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें