फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद की बढ़ापुर वन रेंज में मृत मिला हाथी

विज्ञापन
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की बढ़ापुर वन रेंज में मृत मिला हाथी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद की बढ़ापुर वन रेंज में मृत मिला हाथी
विज्ञापन

नजीबाबाद/बढ़ापुर (बिजनौर)। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की बढ़ापुर वन रेंज में एक नर हाथी का शव मिला है। बरेली से पहुंची इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया।
उत्तराखंड सीमा से लगी बढ़ापुर वन रेंज की कक्ष संख्या-1 में बुधवार की सुबह वनकर्मियों को गश्त के दौरान एक हाथी मृत पड़ा मिला। हाथी के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। बढ़ापुर वन रेंज अधिकारी कपिल कुमार की उपस्थिति में डीएफओ नजीबाबाद डॉ. एमके शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। डॉ. एमके शुक्ला ने बताया कि जिस नर हाथी की मौत हुई, उसकी उम्र 15 वर्ष से अधिक है। वनकर्मियों को घटनास्थल के आसपास एक बड़े हाथी के पांव के निशान भी मिले हैं। अनुमान है कि दो हाथियों में आपसी संघर्ष हुआ होगा, जिसमें एक हाथी की मौत हो गई। वन रेंज अधिकारी कपिल कुमार का कहना है कि घटनास्थल से बड़े हाथी के पांव के निशान उत्तराखंड की कोठड़ी रेंज की ओर जाते हुए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बढ़ापुर वन रेंज पहुंची इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली की टीम के मुख्य चिकित्सक डॉ. एन करिकलन, कासमपुर गढ़ी के पशु चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह, बढ़ापुर के पशु चिकित्सक डॉ. कौशल किशोर, अफजलगढ़ के पशु चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र सिंह ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को वन क्षेत्र में दफनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें