फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासु की बरामदगी के लिए आंदोलन शुरू

Fri, 19 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में अपहृत वासु की बरामदगी को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एक माह पूर्व अगवा हुए वासु की बरामदगी को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार से कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। परिजनों ने कहा कि अगर डीएम या किसी अफसर का बेटा होता तो पुलिस उसे बरामद कर लेती। परिजनों ने डीएम समेत अन्य अफसरों के खिलाफ खूब नारेबाजी की व मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को वासु के परिजन ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन के साथ नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में ग्रामीणों के साथ परिजन भी धरने पर बैठ गए। वासु के अब तक बरामद न होने पर परिजन प्रशासन पर खूब गरजे। कहा कि अगर वासु की जगह डीएम या अन्य अधिकारी के बेटे का इस तरह अपहरण हो जाता, तो पुलिस अब तक उसे खोज निकालती। वासु एक गरीब का बेटा है पुलिस उसे नहीं ढूंढ पा रही। वासु के नहीं मिलने का पुलिस रोज नया बहाना बना देती है।

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में डीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा अन्य अफसरों के खिलाफ भी नारेबाजी की। परिजनों ने कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। क्रमिक अनशन पर वासु के पिता सुनील कुमार, मां पुष्पा देवी, गुड्डी, अनिता व रविता बैठी हैं। बड़ी तादाद में ग्रामीण भी उनके साथ धरने पर बैठे रहे। वासु के परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक वासु बरामद नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मामले में वासु के पिता सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है। वासु की मां के साथ पूरा परिवार भी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठा रहा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली भुइयार, राजपाल बालियान, रीता भुइयार, देवानंद, देशराज एडवोकेट, सुरेश कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें