फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोमतीनगर से सहारनपुर के बीच नौ से चलेगी वंदे भारत

Fri, 05 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/बिजनौर। सहारनपुर से अब गोमतीनगर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन संचालित होगी। पहले लखनऊ तक ट्रेन का संचालन होना था। रेलवे बोर्ड में ट्रेन की समय सारणी जारी की है। नौ दिसंबर से वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी।
विज्ञापन

आठ नवंबर को लखनऊ से सहारनपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया गया था। तब से रेलवे टाइम टेबल मंथन को लेकर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू नहीं सका। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत की समय सारणी घोषित की है। नौ दिसंबर को गोमतीनगर से सहारनपुर के बीच और सहारनपुर से गोमतीनगर के लिए 10 दिसंबर को ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
सहारनपुर से वंदे भारत ट्रेन 26503 प्रातः 5:05 बजे गोमती नगर के लिए रवाना होगी। नजीबाबाद स्टेशन पर प्रातः 6:25 बजे, मुरादाबाद स्टेशन प्रातः 8:00 बजे और बरेली 9:40 बजे पहुंचकर दिन में 2:05 बजे वंदे भारत ट्रेन गोमती नगर स्टेशन पर पहुंचेगी। गोमतीनगर से वंदे भारत 26504 दिन में 3:10 बजे रवाना होकर बरेली सायं 7:05 बजे, मुरादाबाद 8:35 बजे और नजीबाबाद स्टेशन रात्रि 9:54 बजे पर पहुंचकर रात्रि 11:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। पहले वंदे भारत ट्रेन लखनऊ तक संचालित की जानी थी। अब वंदे भारत ट्रेन गोमती नगर तक संचालित किया जाएगा। ट्रेन संचालन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें