फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। वाल्मीकि जयंती पर मधुर भजनों और आकर्षक झांकियों के साथ भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महर्षि वाल्मीकि, लवकुश की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सेवा भारती की ओर से शोभायात्रा का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर मोहल्ला रम्पुरा, मकबरा और जाब्तागंज के वाल्मीकि समाज के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र से भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के झंडे के साथ चल रहे अखाड़े में खिलाड़ियों ने हैरतंगेज करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। शोभायात्रा में शामिल वाल्मीकि जी का डोला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। हनीफ बैंड व अन्य बैंड की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। वाल्मीकी की झांकी, गणेश की झांकी, वाल्मीकी अखाड़ा, देशभक्ति की झांकी, लवकुश, गंगा शिव, राधा कृष्ण, शिव विवाह, एकलव्य की झांकी, महाकाली अखाड़ा, पंजाबी अखाड़ा आदि आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा मोटा आम, कृष्णा टाकीज का चौराहा, स्टेशन, माल गोदाम, तहसील होते हुए मोहल्ला जाब्तागंज भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में उस्ताद राजू घाघट, महेंद्र, कपिल, नरेंद्र पारचा, जौनी चेनवाल, जयपाल, संजू बागड़ी, पमित घाघट, नौरतू घाघट, सुमेर सिंह, अजय गौड़याल, विशाल राहुल, अर्जुन, विनोद, सोनू, अरुण, सुदेश, प्रेम के निर्देशन में शोभायात्रा का हरिओम, हरीश, बिल्लूराम, प्रदीप, शुभम, संदीप, अमित कुमार, संजय मेहरा वाल्मीकि, अर्जुन, प्रदीप, प्रेमचंद, व अमित आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें