फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हुकुमतपुर केशो से हुई पशुओं के टीकाकरण अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
मंडावली में पशु टीकाकरण टीम को झंडी दिखाकर रवाना करते ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पशुओं को लगाए खुरपका और मुहंपका के टीके
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली क्षेत्र के गांवों में पशु चिकित्सक टीम ने पशुओं को खुरपका और मुंहपका के टीके लगाए।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को गांव हुकूमतपुर केशो उर्फ गामड़ी स्थित ब्लॉक प्रमुख के आवास से टीकाकरण की शुरूआत हुई। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पशु चिकित्सक टीम को टीकाकरण के लिए रवाना किया। टीम ने क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर पुशओं को खुरपका और मुंहपका के टीके लगाए। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि टीकाकरण टीम में प्राइवेट पशु चिकित्सक भी शामिल हैं। जिन्हें प्रति पशु टीकाकरण का मानदेय दिया जा रहा है। टीम ने क्षेत्र के 60 प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि जो पशुपालक अपने पशुओं के टैग नहीं लगवाएगा, उसके पशुओं को टीका भी नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की गणना के अनुसार नजीबाबाद ब्लॉक में 92,186 पशु हैं। टीकाकरण टीम में भागूवाला पशु चिकित्सक डॉ. कर्मवीर सिंह, प्राइवेट पशु चिकित्सक डॉ. पवन कुमार, डॉ. सचिव, नौबाहर सिंह, रूपराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें