फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाई नहीं, बूस्टर डोज लगवाने का आया मेसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाई नहीं, बूस्टर डोज लगवाने का आया मेसेज
विज्ञापन

बिजनौर। वैक्सीन लगवाए बिना ही फोन पर बूस्टर डोज लगाने का मेसेज आ रहा है। यह समस्या आए दिन सुनने को मिल रही है। अभी तक जिन लोगों ने वैक्सीन की दो डोज लगवा ली है, उन्हें बूस्टर डोज लगवानी है, लेकिन बिना बूस्टर डोज लगवाए ही लगवाने के मेसेज आ रहे हैं।
जिले में 18 साल से ऊपर वालों को भी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इससे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स को पहले ही बूस्टर लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल के अलावा भी सत्र लगाकर वैक्सीनेशन कर रहा है। ज्यादातर लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है और बूस्टर डोज लगवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आए दिन लोगों के फोन पर बिना बूस्टर डोज लगवाए ही वैक्सीन लगवाने के मेसेज पहुंच रहे हैं, जिसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी की गई। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए। इसके बाद वैक्सीन के लिए पंजीकरण करने वाले वर्कर्स को सही मोबाइल नंबर डालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

2,98,625 लोगों को ही लगी बूस्टर डोज
जिले में 20,27,926 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से अभी 2,98,625 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। जो कुल लक्ष्य का 14.73 प्रतिशत है। इसके अलावा सरकारी कार्यालय में जाकर भी छूटे हुए सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

पंजीकरण करते समय गलत मोबाइल नंबर डालने पर बूस्टर डोज लगने के मेसेज फोन पर पहुंच रहे हैं। जिस मोबाइल नंबर से वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण किया गया है, उसी पर मेसेज पहुंचते हैं, जिसके चलते कर्मचारियों को सही मोबाइल नंबर जांचकर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें