फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से एक ही बूथ पर होगा टीकाकरण

विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आज से एक ही बूथ पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में एक जुलाई से 18 साल से अधिक आयु वालों का एक ही बूथ पर टीकाकरण होगा। अभी तक 18 से 44 तथा 45 से अधिक उम्र वालों के लिए अलग-अलग बूथ पर टीकाकरण किया जाता है। अफसरों की मानें तो वैक्सीन की कमी के कारण एक जुलाई से क्लस्टर सत्र संचालित नहीं होंगे। इसके अंतर्गत गांव-गांव होने वाला टीकाकरण नहीं होगा। केवल 36 बूथों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही गांव-गांव क्लस्टर सत्र संचालित किए जाएंगे। पूरे जिले में एक साथ क्लस्टर सत्र लगाने के लिए प्रतिदिन कम से कम 35 हजार वैक्सीन प्रतिदिन चाहिए। मगर बुधवार को जिले को मात्र 7400 वैक्सीन ही मिलीं।
एक जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र वालों का एक ही बूथ पर टीकाकरण होगा। शासन ने एक जुलाई से ऑनलाइन स्लॉट लिए बगैर ही कोरोनारोधी टीकाकरण करने की बात कही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव-गांव जाकर क्लस्टर सत्र संचालित करने थे। क्लस्टर सत्र के दौरान स्वास्थ्य टीमें ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मौके पर ही उनका स्लॉट बुक कर टीकाकरण करती हैं, लेकिन वैक्सीन की किल्लत के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार जिले एक जुलाई से क्लस्टर टीकाकरण सत्र संचालित किए जाने थे, लेकिन वैक्सीन की पूर्ति न होने के कारण ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अब 18 से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण एक ही बूथ पर होगा। इससे पूर्व 18 से 44 और 45 से अधिक उम्र वालों के लिए दो सत्र लगाए जाते थे। एक जुलाई से टीकाकरण पहले से ही स्लॉट बुक करके आने वालों का और ऑन स्पॉट भी टीकाकरण होगा। मंगलवार को जिले में वैक्सीन की उपलब्धता 10 हजार 170 थी और बुधवार को मात्र 7400 वैक्सीन ही मिली। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सहित जनपद में कुल 37 सत्र ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगी भीड़
बिजनौर। एक ओर जिले में वैक्सीन की किल्लत होने लगी है तो वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ रही। अपने स्लॉट बुक करके आए लोगों अपनी बारे में आने पर वैक्सीन लगवाई। बुधवार को जिला अस्पताल सहित जनपद में कुल 37 सत्र संचालित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें