फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसा कंटेनर, पानीपत-खटीमा मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
हल्दौर में रेलवे फाटक के पास गड्ढे में फंसा कंटेनर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गड्ढे में फंसा कंटेनर, पानीपत-खटीमा मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। रेलवे फाटक हल्दौर के पास कारों से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में फंस गया। इससे पानीपत-खटीमा मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में हाईवे पर जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए। पुलिस ने हल्के वाहनों को रूट डायवर्ट कर गंतव्यों की ओर रवाना किया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह कंटेनर को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर हल्दौर रेलवे फाटक पर ओवरलोड और अधिक ऊंचाई वाले वाहनों का आवागमन रोकने के लिए हाइटगेज लगवाए गए हैं। ताकि ऐसे वाहन रेलवे की विद्युत लाइन के संपर्क में न आ सकें। बुधवार को एक कंटेनर हल्दौर से होकर बिजनौर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे चालक को हल्दौर रेलवे फाटक पर स्थित हाइटगेज को देखकर उनमें अपनी गाड़ी के फंसने का आभास हुआ। चालक ने कंटेनर को पीछे की ओर करने का प्रयास किया। इस दौरान कंटेनर मार्ग के किनारे स्थित एक गहरे गड्ढे में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर के गड्ढे में फंस जाने से पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लग गया। भीषण गर्मी के बीच वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्के वाहनों को रूट डायवर्ट कर दूसरे मार्गों से निकाला। नहटौर की ओर से बिजनौर जाने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों को बल्दिया मार्ग से गुजारा। जबकि बिजनौर की ओर से नहटौर की ओर जाने वाले वाहनों को हल्दौर के मुख्य मार्ग से रवाना कराया। जाम में फंसे भारी वाहनों को हाईवे के दोनों और किनारों पर रुकवा दिया। हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने कंटेनर को हटवा कर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें