फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया नौका विहार

विज्ञापन
कालागढ़ में रामगंगा बांध के जलाशय में मोटर बोट से भ्रमण करती उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खं? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया नौका विहार
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ दौरे के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने रामगंगा बांध के जलाशय का भ्रमण मोटर बोट से किया। जलाशय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रितु भूषण खंडूरी दूसरी बड़ी राजनेता हैं जिन्होंने इस जलाशय में नौका विहार कर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया है।
विज्ञापन

कालागढ़ का रामगंगा बांध अभियंत्रण की दृष्टि से देश विदेश में अभियंताओं के तीर्थ के नाम से जाना जाता है। इस बांध की सुंदरता रामगंगा नदी एवं शिवालिक पर्वत मालाओं के बीच बहुत ही मनोरम हो जाती है। 14 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालागढ़ पहुंचे थे। उसके बाद रितु खंडूरी भूषण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को कालागढ़ पहुंचकर जलाशय में भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालागढ़ दौरे के बाद रामगंगा बांध के जलाशय को पर्यटकों के लिए खोले जाने की संभावनाएं बढ़ने लगी थीं, लेकिन बांध और जलाशय पर पर्यटन की अनुमति शासन से नहीं मिली है। सिंचाई विभाग का नियंत्रण रामगंगा बांध का जलाशय उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के अधीन है। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध के जलाशय में केवल नदी के पानी का संग्रह किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें