फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आजादी में उत्तर प्रदेश बड़ा योगदान : ओमकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आजादी में उत्तर प्रदेश बड़ा योगदान : ओमकुमार
विज्ञापन

बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश का देश की आजादी, गौरवशाली एतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर, राजनैतिक आदि में विशेष स्थान एवं योगदान रहा है। इसका महत्व आज भी बना हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नहटौर विधायक ओमकुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विधायक ओम कुमार, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, जिला विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। सीडीओ ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। विधायक ओम कुमार ने कहा कि 24 जनवरी से उत्तर प्रदेश के राज्य के रूप में गठन की 70 वीं वर्षगांठ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि भारत को आजाद कराने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान एवं विशेष स्थान है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह ने किया। डॉ. अतीक अहमद, सुधीर कुमार, ऋचा शर्मा, नौशाद अख्तर, प्रभात कुमार, अरशद अली, फरहीन खान, गजाला परवीन, आंगनबाड़ी वेत्रलता शर्मा, गुरप्रीत सिंह, गुरमीत कौर, सैय्यद मोहम्मद जाफर, अरविंद कुमार, राजपाल सिंह, वरुण कुमार, निशा रानी, मोहित चौहान, अनिल कुमार कटारिया, जागन सिंह, अमनलाल, रूपेश कुमार, अमर सिंह सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें