नजीबाबाद के गांव शहजादपुर में चौपाल में किसानों से वार्ता करते भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
‘अधिक उत्पादन के लिए जैविक खाद का करें इस्तेमाल’
नांगलसोती। भारतीय किसान संघ ने शहजादपुर और नांगलसोती में चौपाल कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने किसानों से जैविक खाद, गोवंश संवर्धन और सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था पर चर्चा की।
भारतीय किसान संघ के जिलामंत्री राजकुमार, संगठन मंत्री सुकर्म पाल, राणा, खंड अध्यक्ष सुनील चौधरी, अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव शहजादपुर और नांगलसोती में संपर्क अभियान व चौपाल की। चौपाल में किसानों से खेतों में जैविक खाद का इस्तेमाल करने, गोवंश का संवर्धन करने और अपने क्षेत्रों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से फसल की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था और गांव में पानी के साधन पर भी चर्चा की। इस अवसर पर पंकज, महेंद्र सिंह, कामेश, जय भगवान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।