फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदारों से दुकानों को खाली कराने को हंगामा

विज्ञापन
बिजनौर सिविल लाइन में दुकानों के विवाद के दौरान व्यापारियों से वार्ता करती विधायक सुचि चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। सिविल लाइन में चार दुकानों को लेकर स्वामी और किराएदारों में विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। किराएदारों ने जबरन खाली कराने करने का आरोप लगाया, वहीं दुकान स्वामी ने दुकानों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ा तो व्यापारी नेता और सदर विधायक सुचि चौधरी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शहर के ही रहने वाले राकेश शर्मा की सिविल लाइन में चार दुकान हैं, जिनमें किराए पर अंकित खन्ना, रईस अहमद, अमीर अहमद और लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें हैं। दुकान स्वामी को इनका किराया करीब दौ रुपये महीना मिलता है। मंगलवार की दोपहर किराएदारों ने जबरन दुकान खाली कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस मामले में दुकान स्वामी राकेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर किराया नहीं देने, कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप किराएदारों पर लगाया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस पहुंची। हंगामा बढ़ा तो सदर विधायक सूचि चौधरी भी मौके पर पहुंच गई और व्यापारियों से चर्चा की। शहर कोतवाल ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर आई थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद न हो जाए, इसलिए पुलिस मौके पर गई थी। उधर दुकान स्वामी राकेश शर्मा ने बताया कि हमें परेशान किया जा रहा है। हम बुजुर्ग हैं। दुकानों का मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें