फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने पर हंगामा

विज्ञापन
कोतवाली देहात में ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चे जमा न करने पर ब्लॉक में हंगामा करते प्रत् - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने पर हंगामा
विज्ञापन

कोतवाली देहात। विकास खंड कोतवाली देहात में सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा लाइन में लगे लोगों के नामांकन पत्र दाखिल न करने पर लोगों ने हंगामा किया। एक खिड़की के एआरओ द्वारा ब्लॉक कर्मचारी के साथ अभद्रता करने से क्षुब्ध ब्लॉक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। कई पंचायतों में वार्ड सदस्य के नामांकन पत्र दाखिल न होने के कारण पंचायत गठन की प्रक्रिया अधर में लटकने की संभावना है।
विकास खंड कोतवाली देहात में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोपहर करीब दो बजे वार्ड सदस्य के नामांकन पत्र समाप्त हो गए। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले लोग इधर-उधर भटकते रहे। नामांकन पत्र उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक प्रशासन को करीब दो घंटे का समय लगा। नामांकन पत्र आने के बाद चुनाव लड़ने वाले वार्ड सदस्य अपने नामांकन पत्र भरकर लाइन में लग गए। लेकिन ब्लॉक में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लगाई गई 17 न्याय पंचायत के लिए 17 टेबल पर एआरओ ने पांच बजे के बाद लाइन में लगे लोगों के नामांकन पत्र दाखिल करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

लाइन में लगे लोगों के नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए कहने गए ब्लॉक के कर्मचारी से रामपुर छजमल और झिलमिला न्याय पंचायत के काउंटर पर बैठे एआरओ ने अभद्रता की। काफी तादाद में वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले लोग काफी देर तक एआरओ पृथ्वी सिंह से नामांकन पत्र दाखिल कराने की गुहार लगाते रहे। लेकिन नामांकन पत्र दाखिल न होने पर लोगों ने ब्लॉक परिसर में अपने नामांकन पत्र हाथ में लेकर हंगामा किया। ब्लॉक कर्मचारी से अभद्रता करने पर एआरओ के सहयोग के लिए टेबल पर लगे ब्लॉक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक में हंगामा होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी सिंचाई खंड पांच बिजनौर के अधिशासी अभियंता पृथ्वी सिंह का कहना है कि पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय था। उसके बाद कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जाएगा। बीडीओ अखिलेश कुमार का कहना है कि नामांकन पत्र दाखिल करना सहायक निर्वाचन अधिकारी का विवेक है। कर्मचारी से अभद्रता हुई है इसके लिए बैठकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। बीडीओ का यह भी कहना है कि कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्र दाखिल होने चाहिए थे। यदि किसी ग्राम पंचायत में दो तिहाई बहुमत के साथ वार्ड सदस्य नहीं बने तो उस पंचायत का गठन का अधर में लटक जाएगा तथा शपथ ग्रहण भी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें