फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक से कुचलकर आठवीं के छात्र की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर-दारानगर गंज मार्ग पर चंदनपुरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की, टायरों की हवा निकाली
दो घंटे तक चला हंगामा, अधिकारियों ने शांत कराया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/दारानगर गंज। साइकिल सवार आठवीं के छात्र चाहत (12) को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की। टायरों की हवा निकाल दी। करीब दो घंटे तक हल्दौर-दारानगर गंज मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियाें ने मामला शांत कराया।
गांव चंदनपुरा निवासी शीतम सिंह का बेटा चाहत विदुरकुटी स्थित श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए वह साइकिल से निकला। हल्दौर-गंज मार्ग पर गांव के पास सरिया लदे ट्रक की टक्कर से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर परिजनों के अलावा गांव वालों भीड़ भी जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और शव को नहीं उठने दिया। लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की। टायरों की हवा निकाल दी।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एसडीएम सदर मनोज कुमार, सीओ चांदपुर राजेश कुमार सोलंकी, सीओ यातायात भरत सोनकर, सीओ देश दीपक, शहर कोतवाल उदय प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे और समझा बुझा कर मामला शांत करीब ढाई घंटे बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन






हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
हल्दौर। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना निवासी अर्जुन ( 22) पुत्र ब्रजेश कुमार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बिजनौर से घर लौट रहा था। मुरादाबाद - बिजनौर हाईवे मार्ग स्थित गांव बिसाठ के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। भाई लखवीर सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें