फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस ने चार बदमाश दबोचे, केबल लूट का खुलासा

विज्ञापन
नगीना देहात थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। स्रोत
विज्ञापन
पकड़े गए तीन बदमाश दिल्ली के सीलमपुरी के रहने वाले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के थाना सीलमपुरी निवासी बदमाश फरीद को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। पकड़े बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी अमित भी घायल हुआ। उधर, पुलिस ने फरीद के तीन साथियों को भी हल्लोवाली के जंगल से दबोच लिया
इस बदमाश ने ग्राम लक्खीवाला में चार अगस्त को इंटर कॉलेज के चौकीदार को बंधक बनाकर तार और केबल लूट की थी। उसके पास से घटना में प्रयुक्त हुई कार, तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि घायल बदमाश और सिपाही का नगीना सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






उधर, पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल रहे अन्य तीन बदमाशों को हल्लोवाली के जंगल से दबोच लिया। आरोपियों में दिल्ली के थाना सीलमपुरी निवासी अनीस, अजहरुद्दीन और थाना शेरकोट के ग्राम शहजादपुर निवासी नफीस शामिल है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने मिनी ट्रक, एबी केबल के तीन ड्रम और बीस क्विंटल पुरानी स्क्रैप बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें