फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला नहीं लगने पर युवाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेला नहीं लगने पर युवाओं का हंगामा
विज्ञापन

नहटौर/बिजनौर। सेवायोजन विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए पंजीकरण कैंप में कई युवा रोजगार लेने के लिए पहुंच गए। नहटौर में रोजगार मेला न लगाने का आरोप लगाते हुए युुवाओं ने हंगामा किया।
सेवायोजन कार्यालय में 19 मार्च को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें बुधवार को ब्लॉकों में कैंप लगाकर युवाओं को पंजीकरण की जानकारी दी गई थी। नहटौर में कई युवा रोजगार मेला न लगाने पर आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। युवाओं का कहना था कि पहले रोजगार मेले में कंपनी की ओर से रोजगार दिया जाना बताया गया था। लेकिन मेला नहीं लगा और केवल पंजीकरण की जानकारी दी गई। युवक हरिश्चंद्र, अजय, धर्म सिंह, जालेंद्र, जितेंद्र, कपिल, रिंकू, अंकित, निकुल, सुमित, रोहित ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर भी रोजगार मेला लगना चाहिए था। इसकी सूचना पर ही वह ब्लॉक आए थे। रोजगार मिलने की उम्मीद पर वह सुबह से ब्लाक में खड़े हुए थे लेकिन अब वह ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी के अनुसार के अनुसार बुधवार को केवल विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई थी। रोजगार मेला अभी 19 मार्च को ही आयोजित हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें